सामाजिक बदलाव की नई कहानी लिख रहा सरगुजा

सरगुजा महिला सशक्तीकरण और सामाजिक बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। शुरुआत 2014 में सरकारी  प्रयासों से हुई। महिलाओं को विकास का केंद्र बनाया गया। सुपोषित शिक्षित और समृद्द महिला अभियान ने तस्वीर बदलना शुरू किया। आज खेती बाड़ी सेे लेकर मछली पालन, कुक्कुट पालन तक में महिलाएं  अपना परचम लहरा रही हैं। कल तक केवल पुरुषों के लिए जानेे जाने वाले व्यवसाय भट्ठों  की मालकिन हैं और आटो व  ट्रैक्टर खुद ही चला रही हैं।